"यह बिलकुल मुफ्त होता है दलालों के चककर में ना पड़े"
जीएसटी क्या है
GST का पूरा नाम वस्तु एवं सेवा कर (Goods And Services Tax) टैक्स है हमारे देश में जीएसटी 1 जुलाई 2017 से लागू हुई है GST Indirect Tax की व्यवस्था का एक सबसे बड़ा सुधार है| इसे देश में आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए लाया गया है | GST यानि के गुड एंड सर्विस टैक्स यह एक ऐसी टैक्स प्रणाली है जहा पर सिंगल टैक्स गुड एंड सर्विसेज की सप्लाई पर लगाया जाता है
GST Registration क्या है
GST उन करदाताओं और व्यापारियों के लिए है जिनका सालाना कारोबार 20 लाख या उससे ऊपर होता है यदि आप सालाना 20 लाख से ऊपर का कारोबार करते हैं या आप किसी वस्तु को एक राज्य से दुसरे राज्य में बेचना चाहते हैं तो आप को GST Registration करना अनिवार्य है। बिना GST Registration के आप किसी भी वास्तु को एक राज्य से दूसरे राज्य में नहीं बेच सकते चाहे आप का कारोबार नुक्सान में क्यों ना चल रहा हो।
GST के प्रकार (Types of GST)
- GST चार प्रकार के होते हैं.
- CGST – Central Goods and Services Tax
- SGST – State Goods and Services Tax
- IGST – Integrated Goods and Services Tax
- UGST/UTGST – Union Territory Goods and Services Tax
GST Registration के लिए Documents
यदि आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले नीचे दिए गए डोकुमेंट का स्कैन कॉपी तैयार कर लें
- व्यवसाय प्रूफ दस्तावेज़(रेंट एग्रीमेंट या इलेक्ट्रिक बिल )
- बैंक खाता संबंधी जानकारी(अकाउंट नंबर ,पासबुक का प्रथम पेज का स्कैन )
- पासपोर्ट तस्वीर
- प्राधिकरण से
- कंपनी का पैन कार्ड सीओआई, एमओए या एओए
- पैन कार्ड
- चुनाव कार्ड
- व्यावसायिक पार्टनर आईडी प्रमाण
नोट - यदि आप की कोई कम्पनी नहीं है तो आप अपना पैन कार्ड की विस्तृत जानकारी देँगे i
GST Registration कैसे करे.
दोसतों जीएसटी रजिस्ट्रेशन का अर्थ है gstin प्राप्त करना। Gstin 15 अंकों की एक संख्या है जो रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन करता को दि जाती है। यह आपके मेल और मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।
जीएसटी रजिस्ट्रेशन का फूल प्रोसीजर निचे दे रहां हूँ। आप इसे ध्यान से पढ़ें।
GST Portal पर जाने के लिए आप गूगल पे टाइप करें www.gst.gov.in. सर्च करने पर आप निचे की तरह पेज देखेंगे। इस पेज की ऊपर की तरफ Services पर क्लिक करें और फिर registration और फिर New registration पर क्लीक करें।
Services ---- registration --- New regitration
दोस्तों न्यू रजिस्ट्रेशन पे क्लिक करते ही नीचे की तरह एक पेज खुलेगा। इस पेज को पूरा करने के लिए आप को दो चीजों की आवश्यकता पड़ेगी
1. Mobile Number - जो आप के पास में हो
2. Email ID - जिसे आप अभी लॉग इन कर सकते हों।
जब आप इस फॉर्म को पूरा भरेंगे तो आप के मोबाइल और ईमेल दोनों पे अलग अलग OTP भेजा जायेगा। उसे आप को varify करना होगा।
Step 3: OTP Verification & TRN Generation(TRN प्राप्त कीजिये )
दोस्तों आप ऊपर के फार्म को भरने के बाद proceed पर क्लिक कीजिए , यदि आप ने सब कुछ ठीक भरा है तो क्लिक के बाद जो पेज खुलेगा उस के ऊपर TRN Number दिया होगा ,आप इसे नोट कर लें। यह TRN(Temporary Registration Number) आप के इमेल और मोबाईल नंबर पे भी भेजा जाता है।
दोस्तों अब आप को TRN Number मिल चूका है। इस नंबर का उपयोग कर आप आगे फार्म भर सकेंगे। अब आप के सामने कुछ इस तरह का पेज आएगा
Step 6: Submit Business Information(अपने व्यवसाय की जानकारी भरें ):
अब जब TRN number से log in करेंगे तो आपको नीचे की तरह पेज खुलेगा
सभी डिटेल को एक एक कर भरें और प्रोसीड करें ,प्रोसीड होने पर ब्लॉक का रंग ब्लू हो जायेगा ,
यदि आप इसे सही से नहीं भरेंगे तो प्रोसीड नहीं ,फार्म के पूरा भरने के बाद आप TRN नंबर मेल या नंबर पे भेज दिया जायेगा।
अगर आप के कुछ और प्रश्न हैं तो कमेंट बॉक्स में पूछिए। हम के प्रश्नों के जवाब देने की कोशिस करेंगे .









No comments:
Post a Comment